अयोध्या: राम वन गमन मार्ग का हिस्सा है ये जर्जर सड़क, स्कूली बच्चों व राहगीरों को करना पड़ता है दुश्वारियों का सामना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। प्रयागराज हाइवे से हैदरगंज- जाना बाजार को जाने वाली 11 किमी. लंबी सड़क काफी अरसे से बदहाल अवस्था में है। राम वन गमन मार्ग का हिस्सा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय लोगों …

बीकापुर, अयोध्या। प्रयागराज हाइवे से हैदरगंज- जाना बाजार को जाने वाली 11 किमी. लंबी सड़क काफी अरसे से बदहाल अवस्था में है। राम वन गमन मार्ग का हिस्सा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत के लिए सड़क पर बोल्डर गिराए गए थे, पर अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से की है। क्षेत्र के रहने वाले संतोष यादव, अशोक यादव ने बताया कि यह सड़क पूरब दिशा में तारुन-हैदरगंज मार्ग पर जाना बाजार के पास खपराहडीह स्टेट तक जाती है। जबकि पश्चिम दिशा में रामनगर चौराहे के आस अयोध्या प्रयागराज हाइवे से जुड़ती है।

उनका कहना है कि सड़क किनारे मऊ ग्राम पंचायत में रामायण कालीन मान्यता का कवरजा धाम धार्मिक स्थल है, जहां धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा कई परिषदीय स्कूल, इंटर कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थान भी सड़क के आसपास संचालित हो रहे हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं व अन्य राहगीरों के मन में हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है।

वहीं संतोष तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग होने के चलते दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों का इस संपर्क मार्ग से रोजाना आना-जाना लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पूर्व सड़क के किनारे पत्थर की गिट्टी के बड़े-बड़े बोल्डर गिराए गए थे, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

वहीं रतनपुर तेंदुआ के ग्राम प्रधान राज जियावन व कृष्ण प्रताप सिंह का आरोप है कि कुछ दिनों से गिराए के पत्थर के बोल्डर को वापस ले जाया जा रहा है। जिस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द सड़क को जर्जर स्थिति ठीक हो ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:-चार पैकेज में होगा राम वन गमन मार्ग का निर्माण

संबंधित समाचार