सुल्तानपुर : गमझे से लटकता मिला का शव
अमृत विचार, सुलतानपुर । बाजार से दवा लेकर लौटी महिला का रात में कमरे के अंदर गमछे से शव लटकता मिला। यह देख परिजनों ने गोहार लगाई। लोग इकठ्ठा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की जा रही है। देहात कोतवाली के जगदीशपुर गांव की निषाद बस्ती निवासी विद्यावती (38) …
अमृत विचार, सुलतानपुर । बाजार से दवा लेकर लौटी महिला का रात में कमरे के अंदर गमछे से शव लटकता मिला। यह देख परिजनों ने गोहार लगाई। लोग इकठ्ठा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की जा रही है।
देहात कोतवाली के जगदीशपुर गांव की निषाद बस्ती निवासी विद्यावती (38) का शव गुरुवार की देर रात घर के कमरे के अंदर चुल्ले से गमछे के सहारे लटकता पाया गया। महिला के शव के बगल ही बांस की बनी सीढी भी मिली तथा शव जमीन से छह फिट ऊंचाई पर लटकता मिला है। पति विनोद कुमार घटना के बाद से सदमे में है।
उन्होंने बताया कि विद्यावती ने फांसी लगाकर जान दे दी है, लेकिन क्यों लगाई यह नहीं पता है। उसके साथ मैं गुरुवार की शाम कामतागंज बाजार से चिकित्सक को दिखाकर दवा लेकर लौटा था । तब वह काफी मायूस थी । घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । घर पर आस पास तथा गांव की महिलाओ की भीड़ जमा है । मृतक का पति व पाल्य सरपत का बाध बनाकर बाजार में बेंचकर जीवन यापन करते थे। मृतका विद्यावती देवी के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी कंचना 22 ,अर्चना 19 व बेटा दिलीप 15 व छोटी बेटी रीशु 12 साल की है। मां की मौत से बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे है।
यह भी पढ़ें :- शाहजहांपुर: कोतवाली गेट पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन
