अयोध्या : जलापूर्ति समस्या को लेकर भाजपा पार्षद धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जल आपूर्ति बाधित होने व अधिशासी अभियंता जलकल की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा के पार्षद आंदोलित हो गए। भाजपा पार्षद विनय जायसवाल के नेतृत्व में कई पार्षदों ने नगर निगम जोन कार्यालय के ठीक सामने स्थित जलकल कार्यालय पर धरना दिया। वहीं जलकल की जेई ने पार्षदों पर धन उगाही का आरोप …

अमृत विचार, अयोध्या। जल आपूर्ति बाधित होने व अधिशासी अभियंता जलकल की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा के पार्षद आंदोलित हो गए। भाजपा पार्षद विनय जायसवाल के नेतृत्व में कई पार्षदों ने नगर निगम जोन कार्यालय के ठीक सामने स्थित जलकल कार्यालय पर धरना दिया। वहीं जलकल की जेई ने पार्षदों पर धन उगाही का आरोप लगाया है। जिस पर पार्षद आक्रोशित हो गए और जमकर नारेबाजी की।

पार्षदों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण लगभग 300 परिवार पानी के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं जलकल की जेई शशिकला चौधरी ने पार्षदों पर धनउगाही का आरोप लगाया है।

धन-उगाही के आरोपों से नाराज पार्षदों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपर नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्षदों का कहना है कि अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

संबंधित समाचार