यूपी: राजधानी के स्कूल, कॉलेजों की ओर से भी शुरू हुआ पौधारोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरूआत होने होने के बाद राजधानी के स्कूल कॉलेजों में भी पौधारोपण शुरु हो गया है। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल कॉलेज भी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय हुसैनाबाद इंटर …

लखनऊ। यूपी में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरूआत होने होने के बाद राजधानी के स्कूल कॉलेजों में भी पौधारोपण शुरु हो गया है। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल कॉलेज भी शामिल हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में पौधारोपण की शुरूआत भारत स्काउट गाइड जिला संस्था की ओर से की गयी। जिमसें जिला संगठन आयुक्त, प्रज्ञा सिंह ने शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके साथ ही आईटी कोआर्डनेटर, मो. अफजाल हुसैन सिद्दीकी की ओर से पौधारोपण श्रमदान किया गया।

डीआईओएस ने बताया कि इस संस्था के सदस्य क्षितिज त्रिपाठी, पप्पू शर्मा, मो. खालिद, विद्यालय के कर्मचारी जगतपाल ने सहयोग किया। इसी तरह से राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, निशातगंज इंटर कॉलेज, समेत निजी स्कूल कॉलेजों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण किया गया।

संबंधित समाचार