अयोध्या : हड़ताल के चलते बंद रहीं दो जिलों की 92 बैंक शाखाएं
अमृत विचार, अयोध्या। निजीकरण के विरोध में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि अयोध्या और अम्बेडकरनगर मिला कर सभी 92 शाखाएं बंद रहीं। सभी जगह पूरी तरह से …
अमृत विचार, अयोध्या। निजीकरण के विरोध में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि अयोध्या और अम्बेडकरनगर मिला कर सभी 92 शाखाएं बंद रहीं। सभी जगह पूरी तरह से तालाबंदी रही। उन्होंने दावा किया कि एक दिन की हड़ताल से करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन सभी ग्रामीण बैंकों को एक साथ कर भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक बनाकर 100 करोड़ की आबादी के लिए एक बैंक बनाने की मांग कर रही है जबकि सरकार ने ग्रामीण बैंकों को अपनी वैधानिक आवश्यकताओं के लिए आवश्यक कैपिटल जुटाने के लिए शेयर बाजार के माध्यम से आईपीओ लाकर पूंजी जुटाने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण व विभिन्न मांगों को लेकर धरना व ज्ञापन दिया जा चुका है। इस अवसर पर धर्मेंद्र गौतम, अजय कटारा, एसके मिश्रा, बंटी यादव, अमित यादव व सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: राष्ट्रीय स्थानान्तरण नीति और अन्य मुद्दों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी
