अयोध्या : प्राथमिक विद्यालय में निकला सांप, मची अफरा-तफरी
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोबियारा में शुक्रवार को सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद विद्यालय के कर्मचारियों ने सांप को मार दिया। गनीमत रही सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास विद्यालय प्रांगण …
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोबियारा में शुक्रवार को सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद विद्यालय के कर्मचारियों ने सांप को मार दिया। गनीमत रही सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास विद्यालय प्रांगण में एक सांप दिखाई दिया तो जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह कार्यालय में रखी आलमारी के नीचे जाकर बैठ गया।
जिसे किसी तरह मार दिया गया। उनका कहना है कि विद्यालय में इस समय कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त न होने से आसपास झाड़-झंखाड़ उग आई है। जिसकी वजह से विषैले जीव-जंतुओं का खतरा हमेशा बना रहता है।
यह भी पढ़ें:- बदायूं: सांप लेकर कर रहे थे नृत्य, वन विभाग ने रोका तो की धक्का-मुक्की
