रायबरेली: कौशल विकास के अभ्यर्थियों को बांटे गए प्रमाण-पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रघुवीर महिला एवं बाल जनकल्याण समिति गंगागंज द्वारा संचालित यूपी कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र मेंअपैरल सेक्टर में सैम्पलिंग टेलर जॉब-रोल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात यूपीएसडीएम द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाली लगभग 100 महिला ट्रेनीज को एमआईएस प्रबंधक राजीव सिंह की उपस्थिति में केंद्र प्रबन्धक मन्जीत यादव और संस्था के …

रायबरेली। रघुवीर महिला एवं बाल जनकल्याण समिति गंगागंज द्वारा संचालित यूपी कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र मेंअपैरल सेक्टर में सैम्पलिंग टेलर जॉब-रोल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात यूपीएसडीएम द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाली लगभग 100 महिला ट्रेनीज को एमआईएस प्रबंधक राजीव सिंह की उपस्थिति में केंद्र प्रबन्धक मन्जीत यादव और संस्था के निदेशक राहुल यादव द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात संस्था की कई छात्राओं ने अपना स्वयं का बुटीक खोलकर अपना और अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली है, और बाक़ी सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को संस्था सेवायोजन विभाग के साथ मिलकर बहुत जल्द प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवाएगी।

जिससे अधिक से अधिक छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर संस्था की तरफ से उप-शाखा प्रबन्धक शिवानी सिंह, काउंसलर प्रदीप कुमार , कार्यालय प्रभारी अमर बहादुर , महक गुप्ता, व ट्रेनर कल्पना , ज्योति सिंह , और शिल्पी सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: कौशल विकास योजना की टी-शर्ट पहन मोदी मैदान में बेच रहा था स्मैक, धरा गया

संबंधित समाचार