हरदोई: नहर कटने से जलमग्न हुई फसल, अधिकारी नहीं ले रहे हैं सुध
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। खरीफ की फसल बेहतर होने की उम्मीद से जो रहे किसानों के चेहरे पर शुक्रवार को उस समय चिंता की लकीरें पड़ गई जब दोपहर में नहर अचानक फट गई जिससे दर्जनों खेतों में पानी भर गया खेतों में पानी भर जाने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। नहर कटने …
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। खरीफ की फसल बेहतर होने की उम्मीद से जो रहे किसानों के चेहरे पर शुक्रवार को उस समय चिंता की लकीरें पड़ गई जब दोपहर में नहर अचानक फट गई जिससे दर्जनों खेतों में पानी भर गया खेतों में पानी भर जाने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। नहर कटने की सूचना नहर विभाग को देने के बावजूद घंटों कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा है।
सवाजपुर बरबन रजवाहा नहर कटने से दर्जनों किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई भरखनी मार्ग मेघपुर गांव के पास बनी नहर पुलिया के पास से शुक्रवार को अचानक नहर कट गई। सैकड़ों बीघा खेत की फसल डूब गई जिससे क्षेत्र के किसानों की फसल का नुकसान हो गया वही खबर लिखे जाने तक सरकारी अमले का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा ।किसान अपनी फसल को बचाने के लिए निजी संसाधनों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है।
किसान चंद्र प्रकाश श्रीकांत पप्पू सर्वेश सत्य प्रकाश गोपाल रामनिवास कौशल आदि लोगों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को फोन से सूचना दी गई 6 घंटे से नहर का पानी खेतों में जा रहा है ।इसके बावजूद मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया।
गौरतलब हो कि इस बार बरसात कम होने के कारण किसानों ने धान की फसल नहीं बोई थी। अधिकांश किसानों ने मूंगफली तिल मक्का आदि की फसल बोई थी । किसानों को खरीफ की फसल बेहतर होने की उम्मीद थी लेकिन नहर फटने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
यह भी पढ़ें-अल्मोड़ा: आंखें खोलो चुप्पी तोड़ो रैली की तैयारियां तेज
