अयोध्या : बिना आईकार्ड के वालंटियर्स व अन्य का घाटों पर प्रवेश रहेगा वर्जित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर राम की पैड़ी के घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, दीए बिछाने व सामग्री संकलन के स्थलों का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव …

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर राम की पैड़ी के घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, दीए बिछाने व सामग्री संकलन के स्थलों का निरीक्षण किया।

श्री सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कार्यों में गति प्रदान की जा रही है। राम की पैड़ी के घाटों पर दीए बिछाने का कार्य 20 अक्टूबर से शुरू कर दिया जायेगा जो 22 अक्टूबर शाम तक चलेगा। सभी घाटों के वालंटियर्स के पास दीए व अन्य सामग्री पहुॅचाने के लिए ठेला गाड़ी व छोटी आटो गाड़ी का सहारा लिया जायेगा।

नोडल अधिकारी ने बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दो दिन पहले से वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई जायेगी। इन्हें बिना आईकार्ड के प्रवेश नही दिया जायेगा। इस दौरान अन्य का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंशानुरूप छठा दीपोत्सव भव्य बनाने के साथ पुनः गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या में छठवें दीपोत्सव की तैयारियां हुईं तेज, बैठकों का दौर शुरू

संबंधित समाचार