बरेली: दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, जांच कमेटी गठित
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पिछले दिनों बरेली में भूता थाना क्षेत्र एक गांव में हुई हत्या व बलात्कार की वीभत्स घटना को संज्ञान में लिया व उनके निर्देश पर बरेली के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने एक जांच कमेटी का गठन …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पिछले दिनों बरेली में भूता थाना क्षेत्र एक गांव में हुई हत्या व बलात्कार की वीभत्स घटना को संज्ञान में लिया व उनके निर्देश पर बरेली के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने एक जांच कमेटी का गठन किया।
आज गठित प्रतिनिधिमंडल ने बलात्कार व हत्या की वीभत्स घटना की जांच करने पहुंचा। जहां पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की गहनता से जानकारी ली गई। जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए जिससे शासन-प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दी।
पुलिस द्वारा कई तथ्यों को छुपाना पीड़ित परिवार को जबरन दबाव बनाकर रात में पीड़िता का अंतिम संस्कार करवाना आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार ना करना व अन्य इसमें प्रमुख बिंदु हैं। इंसाफ की मांग कर रहे पीड़ित परिवार के पैरोकारों को लगातार विभिन्न प्रकार की धमकियां भी मिल रही है। आज मामले को तकरीबन पूरा माह होने जा रहा है, मगर अभी तक पुलिस ने कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की है।
वहीं बताया कि इस पूरे मामले की एक जाँच रिपोर्ट बनाकर लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय अखिलेश यादव को भेजी जाएगी। जांच करने गए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तमदास, निवर्तमान जिला सचिव निर्भय सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला और निवर्तमान जिला सचिव ओमपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: दलदल में फंसे 23 गौवंश को रेस्क्यू के दौरान बचाया, अन्य की तलाश जारी
