लखनऊ : कम दर में प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 23 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। जालसाजों ने कानपुर नगर में हाइवे के स्थित कम दर में जमीन दिलाने का आश्वासन देकर एक युवक से 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं। लाखों की रकम देने के बाद भी पीड़ित को जमीन नहीं मिली तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने संबन्धित थाने में तहरीर …

अमृत विचार, लखनऊ। जालसाजों ने कानपुर नगर में हाइवे के स्थित कम दर में जमीन दिलाने का आश्वासन देकर एक युवक से 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं। लाखों की रकम देने के बाद भी पीड़ित को जमीन नहीं मिली तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने संबन्धित थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त लखनऊ एसबी शिरोडकर से शिकायत की। इसके बाद पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद गोमतीनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-11 निवासी अविनाश चन्द्र निजी कम्पनी में काम करते हैं। कॉलेज के दोस्त अयोध्या निवासी महीप पाण्डेय से 2019 मुलाकात हुई। उसने कानपुर के महाराजपुर स्थित दो बीघा जमीन का 18 लाख प्रति बीघा में सौदा कराया। अविनाश ने 24 लाख 55 रुपये चेक से और सात लाख रुपये नकद महीप को दिए।

जमीन का बैनामा करने के लिए महीप ने कुछ समय की मोहलत मांगी थी। काफी दिन टाल मटोल होते देख अविनाश ने रुपये वापस मांगे। दबाव पड़ने पर महीप ने गोमतीनगर स्थित एक रेस्त्रां के बाहर आठ लाख रुपये लौटाए। करीब 14 लाख रुपये के चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि महीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- धोखाधड़ी : फर्जी चेक के जरिये निकल गए लाखों रुपये

संबंधित समाचार