मथुरा: नगर भ्रमण को निकली रावण की झांकी, रही आकर्षण का केंद्र
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। रामलीला महोत्सव में रामलीला संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को रावण की झांकी रत्नागर सागर स्थित रामभवन से हलवाई गली, भरतमिलाप चौक, बतासा बाजार, गुरूगंज, बल्देव गंज, मैनबाजार, सब्जी मण्डी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, थाना रोड, भगवती रोड होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। सबसे आगे डोडीवान नगाडा बजाते रावण राज शुरू होने की …
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। रामलीला महोत्सव में रामलीला संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को रावण की झांकी रत्नागर सागर स्थित रामभवन से हलवाई गली, भरतमिलाप चौक, बतासा बाजार, गुरूगंज, बल्देव गंज, मैनबाजार, सब्जी मण्डी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, थाना रोड, भगवती रोड होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।
सबसे आगे डोडीवान नगाडा बजाते रावण राज शुरू होने की मुनादी करने की झांकी चल रही थी। इसके पीछे काल के पाटी से बंधे होने की झांकी, भयमाता की चक्की पीसते हुई, कुबेर की चौकीदारी करते हुए, शनिदेव की सफाई करते हुए, पवन देव की झाडू लगाते हुए तथा वरूण देव की छिडकाव करने वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान हरेन्द्र ठाकुर, मुकेश जैन, राहुल जैन, प्रमोद बठैनिया, कमल किशोर वार्ष्णेय, के.के अग्रवाल, भगवत श्रंगारी, धर्मवीर अग्रवाल, राहुल एडवोकेट, नवल भगतजी, सौरभ जैन, दीपक बडगूजर आदि साथ चल रहे थे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद ठा. अरुण सिंह का भाजपाईयों ने किया स्वागत
