बरेली: 2 घंटे के लिए शहर हो गया जाम, वाहनों के पहिए थमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स को लेकर बड़ी संख्या में जायरीन की भीड़ जुटने पर शुक्रवार को 2 घंटे के लिए पूरा शहर जाम हो गया। वाहनों के पहिए थम गए। चौकी चौराहा, नावल्टी, चौपुला, बड़ा बाजार में जो जहां था, वहीं रुक गया। जाम में मरीज को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी फंसी रही। पार्किंग के …

बरेली, अमृत विचार। उर्स को लेकर बड़ी संख्या में जायरीन की भीड़ जुटने पर शुक्रवार को 2 घंटे के लिए पूरा शहर जाम हो गया। वाहनों के पहिए थम गए। चौकी चौराहा, नावल्टी, चौपुला, बड़ा बाजार में जो जहां था, वहीं रुक गया। जाम में मरीज को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी फंसी रही।

पार्किंग के बाद भी कई वाहन शहर के अंदर चले गए। इसके बाद जायरीन की उमड़ी भीड़ से शहर की सड़कों के साथ गलियां भी जाम होने लगीं। ई-रिक्शा, स्कूटी और बाइक सवार जाम में फंसे रहे। मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। कुल के समय जब एडीएम सिटी ने एंबुलेंस को जाम में फंसा देखा तो वह मौके पर पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल पहुंचवाया। कुल होने के बाद जायरीन एक साथ अपने घरों की तरफ चले तो चौराहे जाम हो गए। दोपहर 2 से 4 बजे तक शहामतगंज, नावल्टी, चौपुला, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, सिविल लाइंस, बरेली कॉलेज गेट समेत कई अन्य जगहों पर जाम लगा रहा।

कई लोगों ने खतरे में डाली जान
उर्स के दौरान कई लोग एक दरगाह की छत पर चढ़ गए। उसमें से कुछ लोग विज्ञापन के लिए लगे यूनीपोल पर चढ़ गए। यूनीपोल की सरिया टूटने से हादसा हो सकता था। कई लोग पास में बनी पानी की टंकी पर भी चढ़ गए थे।

रेड लाइट बंद होने से नहीं लगा पीलीभीत रोड पर जाम
सुबह से ही शहर की प्रमुख चौराहों की रेड लाइट को बंद कर दिया गया था। इसमें 100 फुटा तिराहा और बीसलपुर चौराहों की रेड लाइट भी शामिल रहीं। रेड लाइट बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन नहीं लग पाई। पीलीभीत रोड पर ट्रैफिक सामान्य चलता रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: इलेक्ट्रिक बस में विस्फोट पर कंपनी के मैनेजर समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार