अंकिता भंडारी की 7 दिन बाद ऋषिकेश में मिली लाश, अब तक 3 गिरफ्तार, रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश। उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है। पुलिस को अंकिता की डेड बॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की …

ऋषिकेश। उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है। पुलिस को अंकिता की डेड बॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी। अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी। पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं। अंकिता भंडारी जहां वह काम करती थी उस रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

SDRF अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हमें यहां एक महिला का शव मिला जिसको निकाला गया। उसके परिजन शिनाख्त के लिए यहां आए थे। परिजनों द्वारा बताया गया है कि वो अंकिता भंडारी का ही शव है। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया है:

पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलकित आर्य ही उस रिजॉर्ट का संचालक था, जहां अंकिता काम करती थी। युवती के लापता होने के बाद से रिजॉर्ट संचालक और मैनेजर फरार हो गए थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने अंकिता हत्याकांड के एक आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला दिया है। सीएम के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश पर पुलकित आर्य के ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया है। अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी रिजॉर्ट की जांच के लिए जिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो रिजॉर्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा है और उनसे संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से लेने के आदेश दिए हैं। अंकिता की हत्या के माले में पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 120-B के तहत केस दर्ज किया गया है।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1573495639518093313

हत्या का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। मौजूदा समय में विनोद आर्य बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और यूपी के सह प्रभारी भी हैं। वो पूर्व में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उनके दूसरे बेटे अंकित को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है. वह इस वक्त राज्य पिछड़ा आयोग में उपाध्यक्ष हैं। विनोद आर्य ने बेटे पर लगे आरोपों को झूठ बताया है।

उधर, शुक्रवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा।

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक़, आरोपी ने कबूल किया है कि उसने विवाद के बाद अंकिता को नहर में धक्का दिया था, जिससे वह डूब गई। पुलिस उसके शव की खोज में लगी है। अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या करने वाले पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले ऋषिकेश के वनतारा रिज़ॉर्ट को उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर तोड़ा जा रहा है।

अंकिता भंडारी केस में पुलिस ने तत्परता से केस वर्कआउट कर हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। CM के आदेश से आरोपियों की संपत्ति पर भी कार्यवाही की जा रही है। लोगों से अपील है कि पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। पटवारी को निलम्बित करने के आदेश शासन द्वारा दे दिए गए हैं।

अंकिता भंडारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने (धारा 302/201 IPC) की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। विवेचना की प्रगति के संबंध में SSP पौड़ी गढ़वाल अवगत कराएंगे।

अंकिता भंडारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन अभियुक्तों ने आपसी विवाद के बाद पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दे दिया, जिसके बाद व डूब गई।

जनपद पौड़ी गढ़वाल की निवासी अंकिता भंडारी की गुमशुदगी का मुकदमा 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से उत्तराखंड पुलिस को ट्रांसफ़र हुआ। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि ये घटना दिल दहलाने वाली है। प्रियंका ने कहा, लड़कियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

ये भी पढ़ें : पौड़ी: पटवारी निलम्बित, विभागीय जांच के आदेश

संबंधित समाचार