Video: पुणे में PFI की रैली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में, कई पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पुणे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी एक्शन के बाद इस संगठन के समर्थक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शुक्रवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुने गए थे। PFI के कार्यकर्ता वहां ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे। कुछ कार्यकर्ताओं को …

पुणे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी एक्शन के बाद इस संगठन के समर्थक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शुक्रवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुने गए थे। PFI के कार्यकर्ता वहां ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें शनिवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करते के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुणे में विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ लोग ‘आल्लाहू अकबर’ के साथ ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है, जिसका नाम रियाज सैय्यद बताया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएफआई के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन को ऑपरेशन ऑक्टोपस नाम दिया गया है। 22 सितंबर को हुई इस कार्रवाई के तहत 11 राज्यों में एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा छापे मारे गए थे और 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। अब इन कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक जानकारी मिल रही है कि कई बड़े नेताओं को निशाने पर लेने के सबूत मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में आरोपितों से पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा! PFI ने रची थी PM मोदी पर हमले की साजिश, निशाने पर थी पटना की रैली

 

संबंधित समाचार