Flipkart’s Big Billion Days Sale: 20000 रुपए से भी कम में मिल रहे ये धांसू फोन
नई दिल्ली। लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Billion Days Sale लाइव हो चुकी है और इसमें ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट्स मिल रहे हैं। करीब एक सप्ताह तक चलने वाली इस सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन्स अगले कुछ दिनों में आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाएंगे। अगर आप ऐपल, शाओमी, सैमसंग, मोटोरोला और दूसरे …
नई दिल्ली। लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Billion Days Sale लाइव हो चुकी है और इसमें ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट्स मिल रहे हैं। करीब एक सप्ताह तक चलने वाली इस सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन्स अगले कुछ दिनों में आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाएंगे। अगर आप ऐपल, शाओमी, सैमसंग, मोटोरोला और दूसरे ब्रैंड्स के दमदार स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं, तो 20,000 रुपये से कम कीमत में कई डील्स और ऑफर्स उपलब्ध हैं। ICICI और ऐक्सिस बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Redmi Note 11SE
शाओमी के इस बजट फोन को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय सेल में 12,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 11SE में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है और बेस वेरियंट में 6GB+6GB स्टोरेज मिलता है। मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट के अलावा फोन में 64MP कैमरा सिस्टम दिया गया है।
Motorola Moto G5
मोटोरोला के इस डिवाइस का 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट सेल में केवल 12,999 रुपये में मिल रहा है। इस साल अप्रैल में लॉन्च मोटो G5 में 6.6 इंच 90Hz डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसपर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy F13
सैमसंग की F-सीरीज के इस डिवाइस में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। करीब 36 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये कीमत वाला यह फोन केवल 15,999 रुपये में मिल रहा है। फोन में एग्जिनॉस 850 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo T1 44W
करीब 19,990 रुपये कीमत वाले वीवो T1 44W को सेल के दौरान 13,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच डिस्प्ले के अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Poco M4 Pro
पोको M4 प्रो स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस वैसे तो 17,999 रुपये 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए है, लेकिन सेल में यह 10,999 रुपये में मिल रहा है। 6.4 इंच के AMOLED डिस्प्ले वाले इस फोन में मीडियाटेक G96 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर 64MP ट्रिपल कैमरा, वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Oppo K10 5G
ओप्पो के इस 5G डिवाइस का 8GB+128GB वेरियंट बिग बिलियन डेज सेल में 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 25,999 रुपये है। इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 12 और 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme 9 4G
रियलमी 9 4G स्मार्टफोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। फोन में 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। 14,950 रुपये के डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये कीमत वाला यह फोन 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें : खुशखबरी… कम बजट में ले पाएंगे iPhone 13, यहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ऐसे उठाएं लाभ
