अयोध्या: इसी जर्जर मार्ग से सीएचसी जाते हैं दर्जनों गांवों के लोग, मरम्मत के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जाना बाजार/अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली एक किमी. की सड़क मरम्मत कार्य होने के एक वर्ष बाद फिर से जर्जर और बदहाल अवस्था में पहुंच गई है। जिसके कारण दर्जनों गांव की लगभग 8 आबादी को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी जाने के लिए सिर्फ यही …

जाना बाजार/अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली एक किमी. की सड़क मरम्मत कार्य होने के एक वर्ष बाद फिर से जर्जर और बदहाल अवस्था में पहुंच गई है। जिसके कारण दर्जनों गांव की लगभग 8 आबादी को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी जाने के लिए सिर्फ यही एक रास्ता है, जिस पर गड्ढे हो जाने की वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

क्षेत्र के रहने वाले राहुल गुप्ता व बृजेश गुप्ता का कहना है कि एक किमी. लंबी इस सड़क के आस-पास नाहरीपुर, अबनपुर, यादवपुर, महावीर मिश्र का पुरवा सहित कई गांवों लोग इसी रास्ते अस्पताल जाते हैं। लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है।

पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हफ़्तों भर पानी भरा रहता है। ग्राम प्रधान हरीराम निषाद ने बताया कि गली के पश्चिम किनारे से नाली का निर्माण कराया गया है लेकिन सफाईकर्मी साफ-सफाई नहीं करते। उन्होंने बताया कि सफाई न होने व स्थानीय दुकानदारों द्वारा कूड़ा करकट डाल देने के कारण जलनिकासी पूरी तरह बंद हो गई है।

स्थानीय निवासी अमर सिंह, राम लल्लन मिश्रा, सुरेश पाल का कहना है कि वर्ष 2020-21 में कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत कराया था लेकिन एक वर्ष बीतते ही सड़क की स्थिति जस की तस हो गई है। स्थानीय लोगों सड़क की समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से मांग की है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: बर्थडे पार्टी में निकाली रंजिश, दलित युवक की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार