रायबरेली : स्कूल में पिटाई से आहत छात्र द्वारा आत्महत्या के मामले में छात्रों का फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। दो दिन पहले शहर के सेंट पीटर स्कूल के कक्षा सात के छात्र यश मौर्य द्वारा आत्महत्या के मामले में शनिवार को छात्रों का गुस्सा फूटा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने सड़क अवरुद्ध करके प्रदर्शन किया है। इस घटना में एक की एक महिला अध्यापक और …

अमृत विचार,रायबरेली। दो दिन पहले शहर के सेंट पीटर स्कूल के कक्षा सात के छात्र यश मौर्य द्वारा आत्महत्या के मामले में शनिवार को छात्रों का गुस्सा फूटा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने सड़क अवरुद्ध करके प्रदर्शन किया है। इस घटना में एक की एक महिला अध्यापक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से छात्र नाराज हैं।

ज्ञात हो कि बछरावां थाना क्षेत्र के गांव सेहगों निवासी राजीव मौर्य का बेटा यश मौर्य (16) जवाहर विहार कालोनी में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह शहर के सेंट पीटर स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार की दोपहर स्कूल से घर आने के बाद उसने घर में किसी से बात नहीं की, और सीधे कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।

काफी देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो वहां छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।कमरे से किशोर द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपने स्कूल की एक महिला अध्यापक पर पिटाई का आरोप लगाया था। इस मामले में मिल एरिया कोतवाली में स्कूल की महिला शिक्षक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना को दो दिन बीत जाने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से अक्रोशित छात्रों ने शनिवार को स्कूल के सामने मार्ग अवरूद्ध करके नारेबाजी शुरू कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी बंदना सिंह और नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा मौके पर पहुंची , और छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में विवेचना प्रचलित है ,साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : सड़क पर व्यापारी का शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

संबंधित समाचार