मुरादाबाद : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना सिविल लाइन के झांझनपुर निवासी विक्की अगवानपुर चौकी क्षेत्र स्थित निजी स्कूल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना सिविल लाइन के झांझनपुर निवासी विक्की अगवानपुर चौकी क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में हेल्पर था। उसके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। विक्की तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार देर शाम काम से आने के बाद विक्की कमरे में चला गया था। रात में घर आने के बाद दिनेश खाना खाने के लिए उसे बुलाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो झांक कर अंदर देखा तो विक्की फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
बता दें कि फारेंसिक टीम से जांच पड़ताल कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि विक्की नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि उसने नशे के कारण ही फांसी लगाकर जान दी है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइन गजेंद्र सिंह में बताया कि प्रथम दृष्टा मामला खुदकुशी के प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उठा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली-एआरवी न होने का मुद्दा, जिपं अध्यक्ष बोलीं- व्यवस्था जरूरी
