हरदोई: महिला के साथ दो भाइयों ने छेड़खानी करते हुए दी मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से शौच के लिए जा रही महिला को दो सगे भाइयों ने बीच रास्ते में रोक कर ज़मीनी रंजिश को लेकर पहले तो गाली-गलौज की, उसके बाद छेड़खानी करने लगे और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों …

हरदोई। घर से शौच के लिए जा रही महिला को दो सगे भाइयों ने बीच रास्ते में रोक कर ज़मीनी रंजिश को लेकर पहले तो गाली-गलौज की, उसके बाद छेड़खानी करने लगे और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के मोहकमपुरवा मजरा अटवा कटैया की रहने वाली रंजना पत्नी डब्बू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव की सड़क पर गांव निवासी सत्तू पुत्र शिवराज और उसके सगे भाई चन्द्रिका ने रास्ते में रोक कर पहले तो गाली-गलौज की। उसके बाद दोनों ज़मीनी रंजिश को लेकर छेड़खानी करते हुए मारपीट करने लगे।

साथ ही इस बारे में किसी से कुछ कहने पर जान से मार डालने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने रंजना की तहरीर पर सत्तू और उसके भाई चन्द्रिका के खिलाफ धारा 354/323/506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: युवती को घर में अकेला देख घुसा युवक, रेप करने के बाद जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार