उत्तराखंड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
देहरादून, अमृत विचार। पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद प्रदेशभर में उबाल है। दोषियो के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर लोग सड़कों पर हैं। ऐसे में धामी सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …
देहरादून, अमृत विचार। पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद प्रदेशभर में उबाल है। दोषियो के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर लोग सड़कों पर हैं। ऐसे में धामी सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। वहीं इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
बताते चलें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार देर रात मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के एक हिस्से को जेसीबी से तोड़ दिया गया था। गुस्साए लोगों ने शनिवार को रिजार्ट के एक हिस्से को आग के हवाले तक कर दिया। मामले में जनदबाव के बाद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भी भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
बताते चलें कि मृतका अंकिता भंडारी का परिवार ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। बेटी की हत्या के बाद माता-पिता पुलिस-प्रशासन से बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
