मुरादाबाद : भाकियू के महानगर अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पांच साल तक आरोपी नेता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली पीड़िता भाकियू की पूर्व पदाधिकारी है। गलशहीद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता क मुताबिक पांच वर्ष पहले …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पांच साल तक आरोपी नेता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली पीड़िता भाकियू की पूर्व पदाधिकारी है।

गलशहीद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता क मुताबिक पांच वर्ष पहले उसने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भाकियू ज्वाइन किया। संगठन की बैठक में शामिल होने के दौरान उसकी मुलाकात रणधीर उर्फ बबलू से हुई। महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रणधीर ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। रणधीर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। डर कर पति ने घर छोड़ दिया। एक दिन महिला घर पर अकेली थी। घर में घुस कर आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला संग दुष्कर्म किया। तब बच्चे स्कूल में थे। महिला ने शिकायत करने की धमकी दी। तब आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया।

एक दिन रणधीर अपने दोस्तों के साथ महिला के घर में आ घुसा। आरोपियों ने महिला संग दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। नागफनी पुलिस ने भाकियू नेता रणधीर उर्फ बब्लू, लल्ला उर्फ बिजेन्द, श्याम, जयवीर, माखन, उमेश, नरेश व प्रतीक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी ना होने पर पत्नी को दिया तलाक, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार