हरदोई: विधायक ने सरकारी मदद का प्रमाण पत्र सौंपा, दिलाया ये भरोसा
हरदोई, अमृत विचार। आकाशीय बिजली के गिरने से दैवीय आपदा का शिकार हुए श्यामलाल को सरकारी मदद दिए जाने के लिए शनिवार को विधायक प्रभाष कुमार ने उसकी पत्नी को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि शुक्रवार को साण्डी थाने के काईमऊ …
हरदोई, अमृत विचार। आकाशीय बिजली के गिरने से दैवीय आपदा का शिकार हुए श्यामलाल को सरकारी मदद दिए जाने के लिए शनिवार को विधायक प्रभाष कुमार ने उसकी पत्नी को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि शुक्रवार को साण्डी थाने के काईमऊ कुंवारियां पुर निवासी श्यामलाल की आकाशीय बिजली के गिरने से मौत हो गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत दैवीय आपदा का शिकार होने वाले श्यामलाल की पत्नी रानी देवी को क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने सरकारी मदद दिए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। विधायक ने श्यामलाल की पत्नी और उसके घर वालों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार को दिए जाने का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें-बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, मामले में जांच जारी
