संभल : नवजात के अपहरण में दंपति समेत चार गिरफ्तार, पचास हजार में थी बेचने की तैयारी
सौंधन ( संभल),अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सैमला गांव में बुधवार रात्रि गायब हुए जिस नवजात का अपहरण किया गया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।अपहरण में शामिल दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया है। पूछताछ में पता चला है कि नवजात का 50,000 में …
सौंधन ( संभल),अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सैमला गांव में बुधवार रात्रि गायब हुए जिस नवजात का अपहरण किया गया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।अपहरण में शामिल दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया है। पूछताछ में पता चला है कि नवजात का 50,000 में दिल्ली के व्यक्ति से सौदा कर लिया था। बच्चा चुराकर दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक च्रकेश मिश्रा ने अपहरण का खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है। चाइल्ड केयर यूनिट की उपस्थिति में बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण कर दिल्ली के युवक के साथ 50,000 रुपये में सौदा किया गया था। एसपी ने मामला खुलासा करने वाली टीम के लिए 25,000 इनाम की घोषणा भी की है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नवजात शिशु के गायब होने की सूचना कैला देवी पुलिस मिली थी। जिसमें थाना पुलिस ने अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी थी। एसओजी और थाना पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। शुक्रवार को एसओजी को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में राजीव उर्फ टिल्लू के घर नवजात होने की जानकारी मिली। जिस पर एसओजी ने राजीव के घर जाकर बच्चे की छानबीन की, जिसमें पता चला बच्चा सैमला गांव निवासी सुरेश और उसकी पत्नी मुन्नी दोनों यहां छोड़ गए हैं।
राजीव से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुन्नी और सुरेश दोनों को सैमला गांव से पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में सुरेश और मुन्नी ने बताया की दोनों ने मिलकर बच्चा उठाया था। जिसका दिल्ली के 56 आई द्वितीय कर्मपुरा, न्यू मोती नगर निवासी प्रेमचंद पुत्र वेदप्रकाश से 50,000 में सौदा किया था। पुलिस ने शुक्रवार की प्रेमचंद के फोन की लोकेशन के जरिए दिल्ली जाकर प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के बच्चा अपहरण करने की बात कबूलने पर के चारों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : संभल : प्रशासन की लापरवाही या अनदेखी, आबादी में संचालित मेंथा फैक्ट्रियों से हादसे का खतरा
