लखनऊ : तेज रफ्तार कंटेनर सड़क पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के रिंगरोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक पलट गया। यह कंटेनर हरियाणा से प्लास्टिक सीट लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कंटेनर ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि इस …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के रिंगरोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक पलट गया। यह कंटेनर हरियाणा से प्लास्टिक सीट लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कंटेनर ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि इस दुर्घटना से सड़क में लम्बा जाम लग गया। इससे तमाम लोग घंटों फंसे रहे। जबकि इस दुर्घटना के बाद कंटेनर ड्राइवर और क्लीनर वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को क्रेन से खींचवा कर सड़क को जाममुक्त किया।

बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के रिंगरोड चौकी के नजदीक एक बेकाबू कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह कंटेनर हरियाणा से प्लास्टिक सीट लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिस वजह से यह कंटेनर सड़क पर पलट गया।

जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत थी कि जब यह दुर्घटना हुई तो आसपास कोई भी वाहन नहीं था। जिस वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई। इस दुर्घटना में कंटेनर ड्राइवर दीन मोहम्मद को गंभीर चोट आई। इस दुर्घटना से सड़क में भीषण जाम लग गया है और चंद मिनट में गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और सड़क को जाममुक्त किया। इसी बीच कंटनेर ड्राइवर और क्लीनर मौका पाते हुए वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़ें:- बलरामपुर: गहरे गड्ढे में पलटा कंटेनर, चालक व खालसी ने ऐसे बचाई जान

संबंधित समाचार