रायबरेली: गंगागंज बाजार में चोरों ने सेंधमारी कर चुराए 11 लाख के आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार मजरे गेगासों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर में छत के रास्ते घुसकर 11 लाख के आभूषण और तेरह हजार रुपए नगद पार कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। गंगागंज बाजार निवासी पीड़ित शिव चन्द्र पाण्डेय के घर में …

रायबरेली, अमृत विचार। सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार मजरे गेगासों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर में छत के रास्ते घुसकर 11 लाख के आभूषण और तेरह हजार रुपए नगद पार कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

गंगागंज बाजार निवासी पीड़ित शिव चन्द्र पाण्डेय के घर में शुक्रवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने घर के कमरों में रखे बक्से और अटैची को तोड़ डाला। उसमे रखे आभूषण और नगदी चोर उठा ले गए है। शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तब मामले की जानकारी हुई है। उसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-बरेली: NSS के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मानसिक रोगों से संबंधित लक्षणों की दी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा