सपा के ट्वीट का डीएम बहराइच के अकाउंट से दो बार दिया गया जवाब, जानिये क्या है मामला
बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी महिला की जमीन का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चलने के बाद भी बिना आदेश के पुलिस और राजस्व टीम ने 11 सितंबर को बुलडोजर से गिरवा दिया था। इसकी जानकारी होते ही समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया लखनऊ के ट्विटर से ट्वीट किया गया। जिसका जवाब डीएम …
बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी महिला की जमीन का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चलने के बाद भी बिना आदेश के पुलिस और राजस्व टीम ने 11 सितंबर को बुलडोजर से गिरवा दिया था। इसकी जानकारी होते ही समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया लखनऊ के ट्विटर से ट्वीट किया गया। जिसका जवाब डीएम बहराइच के ट्विटर से दो बार दिया गया। यह जिले में चर्चा बना रहा।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साईं गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी राम स्वरूप परिवार के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र से शिकायत करने पहुंची।डीएम दो दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में गाटा संख्या 321 म की जमीन है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में जानकी देवी और पति हनुमान प्रसाद गुप्ता से चल रही है।
महिला का कहना है कि हनुमान प्रसाद कलेक्ट्रेट में लैंड रिकॉर्ड क्लर्क (एलआरसी) सेवानिवृत के पद का नाजायज फायदा उठाकर फर्जी रिपोर्ट लगवा दिया। इसके बाद 11 सितंबर को बिना किसी आदेश के लेखपाल मनीषा अवस्थी, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, मदन पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, जानकी देवी, संतोष कुमार, हनुमान और बौंडी थाने के दो सिपाही समेत 10 लोग पहुंचे। सभी ने दीवाल जेसीबी से गिरवा दिया था।

इसकी भनक समाजवादी पार्टी लखनऊ को लगी। जिस पर मामले में ट्वीट कर जवाब मांगा गया। डीएम बहराइच के ट्विटर द्वारा ट्वीट कर मामले को फर्जी बताया गया। इसके बाद दोबारा ट्वीट कर सत्यता की जांच के लिए टीम गठित करने की बात लिखी गई है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या : सर्वे को लोहा कारोबारी के प्रतिष्ठान पहुंची सीजीएसटी की टीम
