नैनीताल: अंकिता हत्याकांड के बाद जागा प्रशासन, गेस्ट हाउस और रिजॉर्ट्स पर चला जांच का हंटर
धानाचुली, अमृत विचार। अंकिता भंडारी हत्या कांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आज विभिन्न होमस्टे …
धानाचुली, अमृत विचार। अंकिता भंडारी हत्या कांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आज विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, जिसमे कई तरह की खामियां मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है। गौरतलब है की लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जनपद के जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है।
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: इलाज के दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत, सीढ़ियों से गिरकर हुए थे घायल
