अयोध्या में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में नौ नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं वहीं 11 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें घर भेजा गया है। कोरोना पॉजटिव पाये गये विकास खण्ड पूराबाजार के कुरकी में एक, यश पेपर मिल में एक, मड़ना में एक, …

अयोध्या। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में नौ नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं वहीं 11 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें घर भेजा गया है।

कोरोना पॉजटिव पाये गये विकास खण्ड पूराबाजार के कुरकी में एक, यश पेपर मिल में एक, मड़ना में एक, मयाबाजार के मेदनीपुर, जगदीशपुर में एक, हैरिग्टनगंज के जमुआपुर द्वारिका में एक, परमानन्दपुर में एक, तारून के कल्याणपुर में एक, भदार में एक तथा मसौधा के शिवनगर में भी एक मरीज मिला है।

वहीं ठीक होने वालों में विकास खण्ड बीकापुर के रामपुर भगन के दो, मसौधा शिवनगर में एक, नगर निगम के नाका हनुमानगढ़ी का एक, सोहावल के बैदरा का एक, अमानीगंज बरवा में एक, हैरिग्टनगंज के शाहगंज में एक, ढेमा वैश्य में एक, तारून के आगागंज में एक, बेनी गद्दौपुर में दो तथा हैरिग्टनगंज के सिधौरा के दो मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें घर भेजा गया।

जनपद में अबतक कुल 317 पॉजटिव मरीज पाये जा चुके हैं जिनमें 240 ठीक होने पर घर भेजे गये हैं। कुल एक्टिव केस 73 हैं जिनका इलाज एल-1 समकक्ष कोविड केयर चिकित्सालय झुनझुनवाला में 41 व एल-2 चिकित्सालय झुनझुनवाला में 38 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार