बंगाल में हो सकता है बड़ा सियासी उलटफेर, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- TMC के 21 MLA संपर्क में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं। TMC के 21 MLA उनके संपर्क में होने के सवाल पर BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि मैंने पहले भी बोला और फिर कह रहा हूं कि मैंने जो …

कोलकाता। बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं।

TMC के 21 MLA उनके संपर्क में होने के सवाल पर BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि मैंने पहले भी बोला और फिर कह रहा हूं कि मैंने जो बताया कि मैं उसके साथ आज भी खड़ा हूं,आप देखते जाइए। TMC नेताओं को पार्टी में लेने पर पार्टी के अंदर आपत्ति है। कई नेताओं ने कहा है कि हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जुलाई में किये गये अपने उस दावे पर कायम हैं कि सत्तारूढ़ टीएमसी के 38 विधायक विपक्षी दल के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 उनके सीधे संपर्क में हैं। चक्रवर्ती पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘जुलाई में मैंने जो कहा था, उस पर कायम हूं। अब भी टीएमसी के 21 विधायक मेरे सीधे संपर्क में हैं। कृपया कुछ समय इंतजार करिए और आप हर चीज जान जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी के भीतर आपत्तियों से वाकिफ हूं। लेकिन, मैं कहना चाहूंगा कि मैं मूर्ख नहीं हूं और वही गलती नहीं दोहराई जाएगी।’ उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार भी थे।

इससे पहले, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और उसे 2024 तक सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि उसके विधायक बिकने वाले नहीं हैं।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘इस तरह के बयान लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश है। इसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है। मुझे लगता है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ाएगी। टीएमसी विधायक भाजपा नेताओं की तरह बिकने वाले नहीं हैं।’

ये भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत लड़ने वाली हैं चुनाव? सांसद हेमा मालिनी ने कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार