रोजर फेडरर ने लेवर कप में साथियों को सिखाए गुर, माटेओ बेरेटिनी भी थे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। रोजर फेडरर ने अपने खेल के करियर को अश्रुपूर्ण विदाई देने के एक दिन बाद दिखाया कि उन्होंने टेनिस को अलविदा नहीं कहा है। लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंदी रहे राफेल नडाल के साथ मिलकर लेवर कप का युगल मैच खेलने के बाद संन्यास लेने वाले फेडरर इसके एक दिन बाद शनिवार को कोर्ट …

लंदन। रोजर फेडरर ने अपने खेल के करियर को अश्रुपूर्ण विदाई देने के एक दिन बाद दिखाया कि उन्होंने टेनिस को अलविदा नहीं कहा है। लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंदी रहे राफेल नडाल के साथ मिलकर लेवर कप का युगल मैच खेलने के बाद संन्यास लेने वाले फेडरर इसके एक दिन बाद शनिवार को कोर्ट के बाहर नजर आए जहां से वह टीम यूरोप के अपने साथियों को टिप्स देते हुए दिखे। इस बीच उन्होंने नोवाक जोकोविच से भी बात की। फेडरर से टिप्स लेने वालों में माटेओ बेरेटिनी भी शामिल थे, जो पिछले साल विंबलडन के फाइनल में जोकोविच से हार गए थे।

बेरेटिनी ने कहा,‘‘ कल जो कुछ हुआ वह हमेशा मेरे जेहन में बना रहेगा। मैं अगर यहां हूं तो उनकी वजह से हूं।’’ फेडरर ने अभी तक अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह खेल से जुदा नहीं होंगे। फेडरर की बेरेटिनी को दी गई सलाह काम आई और वह टीम विश्व के फेलिक्स ऑगर अलियासिम को 7-6 (11), 4-6, 10-7 से हराने में सफल रहे।

बेरेटिनी ने कहा, ‘‘फेडरर ने मुझे फोरहैंड और बैकहैंड को लेकर सलाह दी जिसका मुझे फायदा मिला।’’ टीम विश्व के टेलर फ्रिट्ज ने कैम नोरी को 6-1, 4-6, 10-8 से हराया लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम यूरोप के जोकोविच ने फ्रांसिस टियाफो पर 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने झूलन गोस्वामी को दिया यादगार तोहफा, वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ

 

संबंधित समाचार