मुरादाबाद : शुभ मुहूर्त में उठेगी बेटियों की डोली, बजेगी शहनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। इस बार बेटियों की डोली शुभ मुहूर्त में उठेगी। बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। शासन द्वारा योजना के तहत विवाह की शुभ तिथियां जारी की गईं हैं। इस बार खास बात यह भी है कि योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के चलते …

मुरादाबाद,अमृत विचार। इस बार बेटियों की डोली शुभ मुहूर्त में उठेगी। बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। शासन द्वारा योजना के तहत विवाह की शुभ तिथियां जारी की गईं हैं। इस बार खास बात यह भी है कि योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के चलते पात्रता के आधार
पर हर जरूरतमंद की बेटी के हाथ पीले होंगे।

ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में रहने वाली गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने के लिए शासन सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस बार नवंबर में विवाह पखवाड़ा चलाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों में से पात्रता को ध्यान में रखते हुए जोड़ों को लाभान्वित करने का कार्य होगा। कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार ने व्यक्तिगत योजना का संचालन किया बंद
प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग, एसटी एससी और अल्पसंख्यक वर्ग की व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जरूरतमंद पिता अपनी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन कर करते हैं। बशर्ते पिता की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वह जिले का मूल निवासी होना चाहिए।

ऑफलाइन होगा आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए लोगों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसमें वह नगर निगर, नगर पंचायत, बीडीओ समेत समाज कल्याण विभाग में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

51000 हर लाभार्थी पर होंगे खर्च
योजना के तहत प्रति बेटी के कन्यादान में 51000 रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें 35000 रुपये का चेक और 10000 रुपये का जरूरी सामान होगा। इसके अलावा 6000 रुपये शादी कार्यक्रम जैसे खान-पान, माला, सहरा समेत अन्य सामान पर खर्च होंगे।

जितने आवेदन, उतना मिलेगा पैसा
शासन ने इस बार बेटियों की शादी के लिए कोई लक्ष्य नहीं दिया है। विभागीय अधिकारी की माने तो शादी के लिए जितने आवेदन प्राप्त होंगे पात्रता के आधार पर शासन द्वारा बजट जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल मऊ की सरस्वती ने मारी बाजी

संबंधित समाचार