बहराइच: वन विभाग ने कब्जेदारों को थमाया नोटिस, चलेगा बुल्डोजर
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया में वन विभाग की जमीन पर कब्जा किए लोगों को नोटिस थमाया है। जिसकी समयावधि पूरी होते हुए बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया जायेगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में बाबा हुजूर की मजार स्थापित की गई थी। जिसे हाई कोर्ट के आदेश के बाद संरक्षित वन …
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया में वन विभाग की जमीन पर कब्जा किए लोगों को नोटिस थमाया है। जिसकी समयावधि पूरी होते हुए बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया जायेगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में बाबा हुजूर की मजार स्थापित की गई थी। जिसे हाई कोर्ट के आदेश के बाद संरक्षित वन क्षेत्र बिछिया बाजार से ले जाकर जिला प्रशासन की देख रेख में आम्बा कब्रिस्तान में शिफ्ट कर दिया गया।

वन विभाग अब बिछिया बाजार में पूर्व में स्थापित बाबा हुजूर के मजार व उसके आसपास के अतिक्रमण को हटाने का मन बन चुका है। जिसको लेकर कतर्नियाघाट वन क्षेत्राअधिकारी विजय कुमार मिश्रा की तरफ से नोटिस भी अतिक्रमणकारियों को 10 दिन की दी गई है। जिसकी अवधि भी अब समाप्त हो रही हैं। अब दूर दराज से आने वाले बिछिया से आम्बा बाबा हुजूर के मजार विस्थापन को लेकर वन विभाग बिछिया बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन व उसके आसपास जागरूकता बोर्ड लागयेगा।
जिससे कि जायरीनों को आम्बा में स्थापित मजार तक जाने में दिक्कतों का सामना करना न पड़े। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि बिछिया बाजार से आम्बा बाबा हुजूर का मजार अब शिफ्ट हो चुका है। इसको लेकर जायरीनों के मन मे तमाम तरह की भ्रांतियां है। इसको दूर करने के लिए अब वनकार्मियों की टीम लोगो को जागरूक करेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: झाड़ियों की सफाई नहीं करा रहा वन विभाग, डीएफओ को भेजा ज्ञापन
