अयोध्या: बिजली व्यवस्था बेपटरी, परीक्षण के नाम पर कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कटौती मुक्त घोषित अयोध्या में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। कभी परीक्षण, कभी अनुरक्षण के नाम पर की जा रही कटौती लोगों के लिए संकट बन गई है। शनिवार रात को अमानीगंज विघुत उपकेंद्र से चार फीडरों से बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। जिसके चलते लोगों को भारी …

अयोध्या। कटौती मुक्त घोषित अयोध्या में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। कभी परीक्षण, कभी अनुरक्षण के नाम पर की जा रही कटौती लोगों के लिए संकट बन गई है। शनिवार रात को अमानीगंज विघुत उपकेंद्र से चार फीडरों से बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार रात करीब पौने आठ बजे चौक फीडर, कंधारी बाजार, शिवपुरी और नियांवा फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े चार दर्जन से अधिक मोहल्लों में अंधेरा छा गया। दस बजे चौक उपकेंद्र के अवर अभियंता को फोन मिलाया गया तो अनरिचेबल मिला। इसके बाद चौक उपकेंद्र पर लगातार काल की जाती रही लेकिन फोन व्यस्त बताता रहा। नहरबाग और कंधारी बाजार के कुछ उपभोक्ता चौक उपकेंद्र पहुंचे तो कर्मचारियों ने ठप आपूर्ति के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया।

अयोध्या: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, बीमार की मौत

उसके बाद भी चार बजे तक ट्रिपिंग जारी रही। गंभीर बात यह है कि जेई से लेकर एसडीओ तक को फोन मिलाया जाता रहा लेकिन सबका स्वीच आफ मिला। रात करीब 11 बजे अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा का फोन मिला तो उन्होंने बताया कि लाइन में फाल्ट आ गया है, कांबिंग कर फाल्ट तलाशा जा रहा है। जब 12 बजे तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तब दुबारा काल किए जाने पर उनका मोबाइल भी स्वीच आफ मिला। यह हाल तब है जब सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। ऐसे में लोगों का गुस्सा उबल भी सकता है।

संबंधित समाचार