अयोध्या: ओवरलोड ट्रकों ने सड़कों की बिगाड़ी हालत
अयोध्या। विकासखंड तारुन क्षेत्र की जाना बाजार से हैदरगंज- भीटी को जोड़ने वाली सड़क की तस्वीर प्रदेश सरकार के विकास के दावों को मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है। 6 किमी. की इस सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन छोड़िए लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है …
अयोध्या। विकासखंड तारुन क्षेत्र की जाना बाजार से हैदरगंज- भीटी को जोड़ने वाली सड़क की तस्वीर प्रदेश सरकार के विकास के दावों को मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है। 6 किमी. की इस सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन छोड़िए लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क इतनी खराब है कि कदम-कदम पर इतने गड्ढे हैं कि गिना नहीं जा सकता, पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उदासीनता के कारण मजबूरन लोगों को इसी रास्ते आना जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने गोसाईंगंज विधानसभा को जोड़ने वाली इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के रहने वाले राजेन्द्र यादव व भोला पांडेय का कहना है कि 6 किमी. की सड़क के आसपास मनियारपुर, केवटाहिया, दहलवा, चौबेपुर, पंडित का पुरवा, मयनदीपुर, सहित कई गांव के लगभग 10 लोग का प्रतिदिन जा जोखिम में डालकर आते जाते है। वहीं स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका कहना है कि दिन में तो गड्ढे नजर आते हैं, पर रात होने पर सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते, जिसके कारण कई बार लोग चोटिल हो जाते हैं। इसी सम्पर्क मार्ग पर दो प्राथमिक विद्यालय भी हैं, जहां सैकड़ों बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है।
अयोध्या: योगी का मंदिर बनवाने वाले का एक और झूठ आया सामने, फर्जी निकला यह बड़ा दावा
क्षेत्र के ही मन्नू मोदनवाल, अरविंद यादव का कहना है कि दस वर्ष पहले बनी इसी सड़क और गिट्टी-मोरंग लदी ट्रक चलती रहती है, जिसके कारण सड़क और भी खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने के कारण लोगों को भीटी तहसील जाने के लिए 7 किमी. अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार सिंह का कहना है कि जब से यह सड़क बनी है तब से केवल एक बार इसकी मरम्मत हुई है। उसके बाद इस सड़क की बदहाली पर किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यह सड़क ठीक कराई जाए ताकि साथ स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
