बुलंदशहर: फेल हुए तो छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद/ बुलंदशहर, अमृत विचार । पॉलिटेक्निक में परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। इसी बीच दो छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की, इनमें से एक छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। नगर के …

जहांगीराबाद/ बुलंदशहर, अमृत विचार । पॉलिटेक्निक में परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। इसी बीच दो छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की, इनमें से एक छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

नगर के भईपुर दोराहे के निकट स्थित जनता पॉलिटेक्निक के दो छात्रों द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रों द्वारा आत्महत्या के प्रयास के चलते साथी छात्रों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने प्रधानचार्या को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाफल को ठीक कराने की मांग की है।

इस दौरान अरनिया के खुटैना निवासी हर्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक हर्ष अपने दोस्त से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर आया था। करीब एक घंटे बाद जब वह घर आया तो उसे घर आकर उल्टी होना शुरू हो गई। इसके बाद खुर्जा के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-रेलने ने लिया संज्ञान, यूटीएस पर दर्ज हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच के स्टेशन

संबंधित समाचार