लखनऊ : पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। काकोरी थानाक्षेत्र के बिगहू गांव में रविवार की सुबह उस वक्त कोहराम और दहशत का माहौल बन गया। जब पुरानी रंजिश में किसान की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। पहले तो हमलावरों ने मृतक के भाई पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। भाई को बचाने आए किसान पर …

अमृत विचार, लखनऊ। काकोरी थानाक्षेत्र के बिगहू गांव में रविवार की सुबह उस वक्त कोहराम और दहशत का माहौल बन गया। जब पुरानी रंजिश में किसान की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। पहले तो हमलावरों ने मृतक के भाई पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। भाई को बचाने आए किसान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद हमलावर वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काकोरी थानाक्षेत्र के बिगहू गांव निवासी रामसेवक के मुताबिक, उनके परिवार की एक लड़की को गांव का युवक अपने साथ भागकर ले गया था। बेटी के वापस आने के बाद से ही दोनों परिवार के बीच रार पड़ गई। रविवार की सुबह वह कामकाज के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी बीच विपक्षियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर विपक्षी हमलावर हो गए। झगड़े की जानकारी होने पर रामशंकर और उनकी बेटी मदद के लिए पहुंच गई।

इसके बाद रामसेवक को बचाने की कोशिश करने लगे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्षियों ने रामशंकर पर हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से वह गश्त खाकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद विपक्षियों ने रामशंकर की बेटी को भी नहीं बख्शा। उत्तेजित लोगों ने रामशंकर शंकर की बेटी को भी बुरी तरह से पीट दिया।

अचानक शोर सुनकर ग्रामीण लाठियां लेकर उन्हें बचाने के लिए निकले तो हमलावर पीड़ित परिवार को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची काकोरी पुलिस ने रामशंकर और उनकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामशंकर की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में काकोरी थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : पुरानी रंजिश में टिम्बर व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला

संबंधित समाचार