बिजनौर : बंदरों से बचने को महिला छत से कूदी, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शेरकोट (बिजनौर),अमृत विचार। क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। छत पर काम करते समय एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह छत से कूद गई। हादसे में उसकी जान चली गई। परिजन जब घर आए तो महिला को मृत देखा तो होश उड़ …

शेरकोट (बिजनौर),अमृत विचार। क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। छत पर काम करते समय एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह छत से कूद गई। हादसे में उसकी जान चली गई। परिजन जब घर आए तो महिला को मृत देखा तो होश उड़ गए। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

घटना शनिवार को शेरकोट थाना क्षेद्ध के ग्राम पंचायत आजमपुर जमनी उर्फ भनोटी की है। यहां पर रहने वाले अनुज कुमार का विवाह तीन माह पहले प्राची के साथ हुआ था। रोजमर्रा की तरह परिजन खेती-किसानी के कार्य से जंगल गए थे। घर में प्राची अकेली थी। परिजनों के अनुसार वह छत पर कपड़े फैलाने गई तो बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बचने के लिए वह छत से कूद गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं काम खत्म होने के बाद परिजन वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दीवार फांदकर अंदर गए। वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। आंगन में प्राची का शव पड़ा था। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तमाम ग्रामीण भी मौके पर आ गए। बाद में परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश हैं। उन्होंने बंदरों के साथ आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : ईशा की नमाज के बाद होगा रामलीला का मंचन

संबंधित समाचार