बरेली: कोरोना से 17वीं मौत, 49 लोग पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। रविवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई वहीं 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमण से यह 17वीं मौत हुई है। मृतक विद्या सिंह बदायूं जिले के बिल्सी का निवासी थे और उनका यहां जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों …
बरेली,अमृत विचार। रविवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई वहीं 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमण से यह 17वीं मौत हुई है।
मृतक विद्या सिंह बदायूं जिले के बिल्सी का निवासी थे और उनका यहां जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से सांस की बीमारी के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ी तो उसे रविवार को दोपहर एसआरएमएस में रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हालांकि लक्षण होने पर डॉक्टरों ने उनका सैंपल पहले ही ले लिया था। इसकी रिपोर्ट रविवार शाम को आई। बताया जा रहा है कि उनके परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए मांगने के लिए अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद सिटी शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार का दिया। वहीं, रविवार को 177 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक ही परिवार के दो लोग भी शामिल हैं। एक साथ इतने लोगों के संक्रमित मिलने के से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
रविवार को 49 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें एक विदेश से आई हुई 25 वर्षीय महिला भी शामिल है। यह महिला इन दिनों सीबीगंज में रह रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेट कर दिया है। संक्रमित पाए गए लोगों में अधिकांश लोग ऐसे है जो किसी ने किसी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद ही खुद भी संक्रमित हुए है।
संक्रमित पाए गए 49 लोगों में एक 22 वर्षीय युवक पीलीभीत का, तीन युवक सरदार नगर के पॉजिटिव पाए गए है। यह एक ही युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। संपर्क में आने की वजह से जब इनका सैम्पल लिया गया तो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
सुभाष नगर के भी चार लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक युवक का बुखार के चलते तो बाकी का संपर्क में आने की वजह से सैम्पल लिया गया। रविवार को मिली रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव पाए गए। तो वहीं मुरादाबाद का भी एक युवक संक्रमित पाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। आजमनगर की रहने वाली 55 वर्षीय एक महिला को बुखार होने पर जब सैम्पल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। दो लोग भमौरा के भी पॉजिटिव पाए गए है। वहीं पांच लोग डिप्टी डायरेक्टर लोकर फील्ट से भी पॉजिटिव मिले है।
मृतक के शव को लेकर 2 घंटे तक चला हंगामा
रविवार को कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अस्पताल में दो घंटे तक जमकर हंगामा चला। बताया जा रहा है कि बदायूं के बिल्सी के रहने वाले मृतक की मौत हो गई तो परिजनों ने शव को पीपीई किट में रखकर भेजने की मांग की। लेकिन अस्पताल से किट मुहैया नहीं कराई गई। इसी बात को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस जिद पर अड़े रहे कि शव को पूरी तरह से पैक करके दिया जाए। हांलाकि बाद में शव को एंबुलेंस से सिटी शमशान भूमि भेजा गया जहां रात करीब 8 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।
