बरेली: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक को उसी गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश की वजह से पीट दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। किसी तरह से बचकर निकले युवक ने मामले की सूचना सुभाषनगर थाना पुलिस को दी। …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक को उसी गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश की वजह से पीट दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। किसी तरह से बचकर निकले युवक ने मामले की सूचना सुभाषनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

सुभाष नगर क्षेत्र के गांव सिठौरा के निवासी पुष्पेंद्र रविवार रात को किसी काम से घर से बाहर निकले थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया। पुष्पेंद्र जब बचकर भागने की कोशिश करने लगा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस गोली चला दी। पुष्पेंद्र ने थाना पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। इसी वजह से उन लोगों ने जान से मारने की कोशिश की है।

संबंधित समाचार