कानपुर भी दिखेगा चेन्नई जैसा, बनेगी एलिवेटेड रोड : गडकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अम्रत विचार, कानपुर देहात। कानपुर में एलिवेटेड रोड की बात चल रही है। कानपुर- लखनऊ मार्ग 2024 से पहले पूरा हो जाएगा। इससे लोग आधा घंटे में लखनऊ पहुंच सकेंगे। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही। वह कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्म्रति महाविद्यालय में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां …

अम्रत विचार, कानपुर देहात। कानपुर में एलिवेटेड रोड की बात चल रही है। कानपुर- लखनऊ मार्ग 2024 से पहले पूरा हो जाएगा। इससे लोग आधा घंटे में लखनऊ पहुंच सकेंगे। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही। वह कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्म्रति महाविद्यालय में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां स्व. कनक रानी की आठवीं पुण्यतिथि पर शामिल होने आए थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है। राष्ट्र को सही दिशा के लिए सुशासन ही हमारा मिशन है। पं. दीनदयाल ने कहा था कि जिनके पास मकान, कपड़ा रोटी नहीं है। उनको भगवान मानकर सेवा करें। उन्होंने कहा कि हमारा किसान अब अन्नदाता नहीं बल्कि उर्जादाता बनेगा। एक कार लांच कर रहा हूं, जो किसानों के इथेनाल से चलेगी। इथेनॉल न होता तो यूपी में गन्ना किसान बर्बाद हो जाता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच टन पराली से एक टन बायो सीएनजी बनता है।

इसे देखने नागपुर जाएं। हाइड्रोजन से कार, बस व हवाई जहाज चलेंगे। इथेनॉल का जनरेटर होगा जो हाइड्रोजन बनाकर टंकी में भर देगा। उन्होंने कहा कि बिंदकी, भोगनीपुर, सिकंदरा व झींझक 174 किमी व रूरा, झींझक, कंचौसी, दिबियापुर रोड मांग की गई है। इसमें यूपी सरकार स्वीकृति लाए, रोड को बनवाया जाएगा। साथ ही सचेंडी में अंडरपास भी बनेगा।

मौजूदा समय में रिंग रोड का काम हो रहा है। चकेरी से इटावा तक 2500 करोड़ का काम, कबरई तक 600 करोड़, बुंदेलखंड से कानपुर इंटीग्रेटेड व कानपुर से प्रयागराज का काम पूरा होगा। नवाबगंज बाईपास जल्द इसका काम होगा। कानपुर एलिवेटेड रोड की बात चल रही है। नीचे रोड उसके ऊपर ब्रिज और उसके ऊपर ब्रिज, जो चेन्नई में देखा था वह यहां भी बनेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्व. कनकरानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, राजेंद्र सिंह राजू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बस की टक्कर से भैंस चुटहिल होने पर लगाया जाम

कंचौसी में केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की रैली समाप्त होने के बाद झींझक आ रही निजी बस ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास पालनगर गांव निवासी परशुराम की भैंस को टक्कर मार दी। इससे भैंस सड़क पर गिरकर चुटहिल हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणांे ने सड़क पर झाड़ियां रख कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा सकी।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अखिलेश पर किया तंज, बोले- धरतीपुत्र के पुत्र कब नीचे आएंगे

संबंधित समाचार