बरेली: शुभम साहित्यिक मेमोरियल संस्था ने किया साहित्यकारों को सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति द्वारा रविवार को एक साहित्यिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार एमआर यदुवंशी, रवींद्र कुमार मिश्रा व कवि राम कुमार कोली को उनके साहित्य और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर कार्यक्रम के …
बरेली, अमृत विचार। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति द्वारा रविवार को एक साहित्यिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार एमआर यदुवंशी, रवींद्र कुमार मिश्रा व कवि राम कुमार कोली को उनके साहित्य और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र देव, विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, समाजसेवी जेसी पालीवाल, अनिल कुमार, एडवोकेट, संस्थापिका सत्यवती सिंह सत्या और चित्रा जौहरी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विनय सागर, रणधीर प्रसाद गौड़, राममूर्ति गौतम “गगन ” शिव शंकर यजुर्वेदी, उपमेंद्र कुमार सक्सेना, रामशंकर प्रेमी, चंद्रा लखनवी, रामकुमार भारद्वाज अफरोज, एसए. सोटा, रामप्रकाश ओज, मोहन चंद्र पांडेय, ब्रजेंद्र अकिंचन, राजेश शर्मा, प्रकाश निर्मल, रीतेश साहनी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को कराया अवगत, कही ये बात
