एक दिन में कोरोना के 1.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिए देश भर में इसकी जांच करने वाले लैब की संख्या बढाने से नमूनों की जांच गति भी तेज हुई है। करीब दो सप्ताह के बाद पहली बार नमूनों की जांच गति धीमी होकर पांच जुलाई को दो लाख से नीचे रही। भारतीय …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिए देश भर में इसकी जांच करने वाले लैब की संख्या बढाने से नमूनों की जांच गति भी तेज हुई है। करीब दो सप्ताह के बाद पहली बार नमूनों की जांच गति धीमी होकर पांच जुलाई को दो लाख से नीचे रही।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,80,596 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 99,69,662 हो गई।
देश में कुल 1,105 कोरोना टेस्ट लैब
देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,105 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में पांच लैब और जुड़ गयी हैं।
इनमें सरकारी लैब की संख्या 788 तथा निजी लैब की 317 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 592 (सरकारी: 368 , निजी: 224) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 421 (सरकारी: 387, निजी: 34) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 92 (सरकारी: 33, निजी: 59) हैं। इन 1,105 लैब ने 05 जुलाई को कोराेना वायरस के कुल 1,80,596 नमूनों की जांच की।
