कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी की नई सियासी पारी का आगाज, बनाई ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। हाल ही में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से वर्षों पुराना रिश्ता तोड़कर पार्टी से बाहर निकल गए थे। अब वे नई पार्टी भी बना लिए है। पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ नाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी नई पार्टी के लिए लगभग पन्द्रह सौ नाम उर्दू, संस्कृत में भेजे गए …

श्रीनगर। हाल ही में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से वर्षों पुराना रिश्ता तोड़कर पार्टी से बाहर निकल गए थे। अब वे नई पार्टी भी बना लिए है। पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ नाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी नई पार्टी के लिए लगभग पन्द्रह सौ नाम उर्दू, संस्कृत में भेजे गए थे। हिन्दी और उर्दू का मिश्रण ‘हिन्दुस्तानी’ है। वे चाहते हैं कि नाम लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो।

पद्मभूषण से सम्मानित हो चुके हैं गुलाम
गुलाम नबी आजाद मार्च 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मभूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं। डोडा जिले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में गुलाम नबी 1973 में राजनीति की शुरुआत की थी। राजनीति में उनकी सक्रियता और शैली को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना।

1980 में पहली बार लड़ा संसदीय चुनाव
आजाद महाराष्ट्र से 1980 में पहला संसदीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1982 में उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी यूपीए सरकार में आजाद ने देश के स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाला था।

ये भी पढे़ं:-‘जमानत होगी जब्त’, फूलपुर से नीतीश के चुनाव लड़ने की तैयारी पर केशव का तंज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव