लखनऊ से पकड़े गए दो हवाला कारोबारी, एक करोड़ 71 लाख रुपए बरामद
लखनऊ। यूपी की राजधानी के अमीनाबाद बाजार से हवाला के दो कारोबारियों को एक करोड़ 71 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और आईटी के अफसर गिरफ्तार किये गए दोनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान …
लखनऊ। यूपी की राजधानी के अमीनाबाद बाजार से हवाला के दो कारोबारियों को एक करोड़ 71 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और आईटी के अफसर गिरफ्तार किये गए दोनों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के रहने वाले मनोज और राकेश भारी नकदी के साथ अमीनाबाद बाजार में हैं। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मनोज और राकेश के पास एक करोड़ 71 लाख रुपए नकद बरामद किया।
एडीसीपी चिरंजीव ने बताया कि पकड़े गए मनोज और राकेश राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों के पास से जो नकदी बरामद हुई है उस संबंध में पूछताछ हो रही है। प्रथम दृष्टतया दोनों हवाला के कारोबारी लगते हैं। छानबीन चल रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हवाला कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर, तीन करोड़ नकदी बरामद…
