बहराइच : महिला की हत्या कर शव फेंका, तफ्तीश में जुटी पुलिस
अमृत विचार, बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव प्राथमिक विद्यालय के निकट मिला। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किया। युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। राम गांव थाना क्षेत्र …
अमृत विचार, बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव प्राथमिक विद्यालय के निकट मिला। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किया। युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है।
राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का विवाह खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से छह माह पूर्व हुआ था। युवती इस समय अपने मायके में थी। पति बाहर रहता है। रविवार को युवती का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट पड़ा मिला। युवती का गला उसी के दुपट्टे से बंधा था। परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे हैं।
गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। इसके बाद फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने घटना के खुलासा के लिए तीन टीम लगाई है। वहीं सम्भावना जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर : महिला की हत्या कर खेत में दफनाया शव, पुलिस ने किया बरामद
