बहराइच : युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। छावनी बाजार निवासी एक युवक को सोमवार रात को दो बाइक सवार चार युवक पहुंचे। युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके की जांच कर आरोपियों की धरपकड़ …

अमृत विचार, बहराइच। छावनी बाजार निवासी एक युवक को सोमवार रात को दो बाइक सवार चार युवक पहुंचे। युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके की जांच कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी बाजार निवासी रफीक अहमद (28) पुत्र मोहम्मद शमीम सोमवार को अपने मित्र के साथ जा रहा था। रफीक अहमद बाइक पर पीछे बाइक पर बैठा था। जबकि मित्र पीछे बैठा था। रात 10 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार चार लोग आए। कोतवाली नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज के पास रफीक अहमद को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो कर गिर गया।

इसके पास आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल शैलेश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे।

सीओ ने बताया कि गोली लगने की बात कह रहे हैं। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल युवक के पिता सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी है। लोगों के मुताबिक रफीक ने बकाया साढ़े तीन लाख रुपए मांगा था। जिस पर गोली मारी गई है।

यह भी पढ़ें:- अमेठी : घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

संबंधित समाचार