लखनऊ: बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री से मिले अभ्यर्थी, निदेशालय घेरने की तैयारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के पुरूष, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री से जल्द नियुक्ति की मांग …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के पुरूष, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री से जल्द नियुक्ति की मांग की है।
वहीं अभ्यर्थियों ने आज शिक्षा निदेशालय का भी घेराव करने बात कही है। जिसके मद्देनजर निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे पहले आज सुबह बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से मिलने पहुंचे बहुत से अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया था। लेकिन इस बीच कुछ अभ्यर्थी वहां से निकल गए और शिक्षा निदेशालय की तरफ कूच कर गए।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
