मुरादाबाद : ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेट ले गए चोर, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में चोर किराएदार के घर के ताले तोड़ कर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह वह वापस आए तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुद्धि विहार निवासी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में चोर किराएदार के घर के ताले तोड़ कर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह वह वापस आए तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बुद्धि विहार निवासी शिवदास के मकान में दो माह से विशेष कुमार किराए पर रहते हैं। वह 22 सितंबर की रात को बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट कर ले गए। सुबह लौटे विशेष कुमार को घटना की जानकारी हुई। तब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बीएसएनएल ऑफिस की छत से चोरों ने एसी उड़ाया
इधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बीएसएनएल के ऑफिस को भी निशाना बना डाला। बीएसएनएल के मुख्य दूरभाष केंद्र की छत पर लगे पैकेज एसी से चोर कंडेंसर मोटर चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। बीएसएनएल के अवर दूर संचार अधिकारी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीएसएनल के मुख्य दूरभाष केंद्र की छत पर पैकेज एसी लगे हैं। रविवार रात चोर इस पैकेज एसी के कंडेंसर मोटर खोल कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, विधान परिषद में भी उठ चुका है सवाल

संबंधित समाचार