Video : टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंची तो फैंस ने लगए संजू…संजू के नारे, टीम का हिस्सा नहीं हैं सैमसन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन टी20 की सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच तिरुवनन्तपुरम में बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम तिरुवनन्तपुरम पहुंच गई है। लेकिन, यहां फैंस के बीच एक अलग ही नाराजगी वाला माहौल देखने …

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन टी20 की सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच तिरुवनन्तपुरम में बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम तिरुवनन्तपुरम पहुंच गई है। लेकिन, यहां फैंस के बीच एक अलग ही नाराजगी वाला माहौल देखने को मिला है। यहां भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर संजू सैमसन के समर्थन में उनके नाम के नारे लगाए गए। भारतीय खिलाड़ियों को देखकर फैंस संजू…संजू के नारे लगाने लगे। वहीं, टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और आर अश्विन ने संजू को टैग करते हुए इंस्टा स्टोरी डाली। जिसमें फैंस उनके नाम के नारे लगा रहे हैं।

वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं हैं संजू
बता दें कि संजू को अफ्रीका सीरीज और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप दोनों के लिए ही टीम में नहीं चुना गया है। फैंस इस बात से भी नाराज दिख रहे हैं। संजू-संजू के नारे लगाते हुए फैंस के फोटो व वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में सूर्यकुमार यादव बस में बैठे हुए बाहर नारे लगा रहे फैंस को संजू सैमसन की फोटो दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यह नजारा देख फैंस भी गदगद हो गए।

भारत-अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज

  • पहला टी-20: 28 सितंबर, तिरुवनन्तपुरम, 7.30 PM
  • दूसरा टी-20: 2 अक्टूबर, गोवाहटी, 7.30 PM
  • तीसरा टी-20: 4 अक्टूबर, इंदौर, 7.30 PM

भारत-अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ, 1.30 PM
  • दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची, 1.30 PM
  • तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली, 1.30 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं…

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मर्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, एनरिक नॉर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, यॉर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, ए. फेलुक्वायो।

ये भी पढ़ें : UEFA Nations League : इटली ने नेशंस लीग फाइनल्स में बनाई जगह, इंग्लैंड और जर्मनी ने खेला ड्रॉ

संबंधित समाचार